उन्नाव। डांस प्लस, डांस महाराष्ट्रा डांस सीजन 1 और 2, भारत की शान लेट्स डांस, डांस स्टेशन, आदि जैसे बहुत ही लोकप्रिय डांसिंग रियलिटी शो में अपनी अनूठी डांस शैली से पूरे देश को झुमाने वाले मुम्बई के बॉलीवुड कोरियोग्राफर पवन टाक एक दिन की वर्कशॉप देने के साथ डांस के बाप सीजन 2 के फिनाले में बतौर मुख्य जज शिरकत करेंगे। बड़ा चौराहा स्थित होटल ग्रीन पैलेस में बैठक के दौरान साईं डांस एकेडमी के डायरेक्टर और आयोजक श्रेयांश समी वर्मा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि 18 जून को होटल के ही हॉल में दिन में 11 बजे से पवन टाक उन्नाव और आस पास की प्रतिभाओं को डांस के कई लेटेस्ट जौहर सिखाएंगे, जिसमे किसी भी आयु के प्रतिभागी भाग ले सकते हैं। बतौर संरक्षक उपस्थित वरिष्ठ समाजसेवी श्रीकांत शुक्ल मुकुल और रेड क्रॉस सोसाइटी के उपसभापति मनीष सिंह सेंगर पवन का स्वागत करते हुए उन्नाव की पौराणिक, साहित्यिक और सांस्कृतिक विरासतों से परिचय कराया। पवन ने जिले की महत्वपूर्ण विशेषताओं को जानने के बाद आयोजकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्नाव आना मेरे लिए सौभाग्य का विषय है। जिलापंचायत सदस्य संदीप सिंह चौहान, कॉमेडियन लक्ष्य निगम, अकबर खान, हेलाल हैदर रिज़वी, तरुण द्विवेदी आदि ने ज्यादा से ज्यादा प्रतिभाओं से वर्कशॉप में शामिल होने की अपील की। ऑफिसियल होस्ट शुभ्रांशी त्रिवेदी और शाश्वत त्रिवेदी ने बताया कि 19 जून को पवन टाक निराला ऑडिटोरियम में आयोजित ग्रांड फिनाले के मुख्य निर्णायक होंगे, जिसमे डांसिंग, सिंगिंग, मॉडलिंग और एक्टिंग के एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां होंगी। अमित, महेंद्र, प्रियांशी, यशी, अभिषेक आदि सदस्यों ने बताया कि पूरा आयोजन कोरोना योद्धाओं को समर्पित करते हुए सक्रिय योद्धाओं का सम्मान भी किया जाएगा। आध्यात्मिक और सांस्कृतिक गुरु पी के सिंह, मेकअप ट्रेनर रश्मि पटेल, फिटनेस गुरु अनामिका सिंह गोल्डी सहित अलग अलग क्षेत्रों के कई हस्ताक्षर ग्रैंड शो में भाग लेंगे।
उन्नाव आना मेरा सौभाग्य....पवन टाकबॉलीवुड कोरियोग्राफर उन्नाव की प्रतिभाओं को सिखाएंगे डांस की कलाएं
June 17, 2022
0
Tags
